शहर-राज्य

कोतवाली पुलिस की पहल, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

पीलीभीत। महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत की मिशन शक्ति टीम ने स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एसआई सोनी खम्पा ने अपनी टीम के साथ विद्यालय में बालक-बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया।

इस दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने, अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा करते हुए जागरूकता का संदेश दिया। मिशन शक्ति के तहत इस तरह के प्रयासों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button