शहर-राज्य

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक कर रही नरसेना पुलिस

ई-रिक्शा, टैक्सी और अन्य वाहनों की चेकिंग कर महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

प्रिंस कुमार राणा

ऊंचागांव, । उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत थाना नरसेना पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। शारदीय नवरात्र के दौरान संचालित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना है।

अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने ई-रिक्शा, टैक्सी और अन्य वाहनों की चेकिंग की। साथ ही पोस्टर और बैनर के माध्यम से महिलाओं तथा बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

पुलिस द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने और अपने विधिक अधिकारों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करना है। नरसेना पुलिस का यह अभियान महिला सुरक्षा और जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button