
वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ
हापुड़। भाजपा कार्यालय हापुड़ पर प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रामप्रताप चौहान का जनपद आगमन हुआ। उनके आगमन पर छिजारसी टोल टैक्स पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने उनका स्वागत किया।बैठक के प्रथम चरण में सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। इस दौरान रामप्रताप चौहान ने कार्यकर्ताओं को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।द्वितीय बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों तथा आगामी अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। तृतीय बैठक में जनपद के पूर्व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई, जबकि चतुर्थ बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव हैं। क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास की गाथा लिखते हुए नया इतिहास बनाया है।इस अवसर पर जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर, विधायक धर्मेश तोमर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, विधायक विजयपाल आढ़ती, विभु बंसल, पुष्पा देवी,, कृष्णवीर चौधरी, सतपाल यादव, कृष्ण कर्दम, उमेश राणा, मोहन सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, राहुल उपाध्याय, राजसुंदर तेवतिया, राजीव सिरोही, जयभगवान शर्मा, पायल गुप्ता, मनोज गौतम, पुनीत गोयल, राजेश शर्मा, हितेश मोदी, अनिरुद्ध कस्तला, सन्नी तोमर, अमित शर्मा, संगीता पुरुषोत्तम, पिंकी त्यागी, अंशुल मित्तल, अमित टांक, मनीष माहेश्वरी, तेजवीर तोमर, हेमंत त्यागी, प्रशांत त्यागी, दीपक गौड़, तरुण चौहान, योगेश राणा, शैलेंद्र राणावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




