भारी बारिश के चलते सड़क पर विशाल आम का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे राहगीर

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर।रविवार को हुई भारी बारिश के कारण मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा उड़वलिया में हनुमान मंन्दिर के सामने, मुनीराम के घर के पास जिगनिहवा-चेतिया-मधवापुर मार्ग पर एक विशाल आम का वृक्ष अचानक गिर गया। वहीं गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई यात्री व वाहन नहीं था, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गये। कई घंटे तक सड़क जाम रहा आवागमन बातचीत हुआ यात्री फंसे रहे। समाचार लिखे जाने तक आधा पेड़ अभी भी सड़क पर पड़ा हुआ है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। समाजसेवी हीरालाल निषाद टेलर जो उसी चौराहे पर सिलाई का कार्य करते हैं और गांव के निवासी भी हैं, उन्होंने बताया कि जनता से अपील है कि उड़वलिया मार्ग से जो भी भाई गुजरें, कृपया आराम से और देखकर चलें। साथ ही विद्युत विभाग और वन विभाग से मांग की गई है कि मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द पेड़ को सड़क से हटवाया जाये, ताकि आवागमन सुचारू हो सके। उक्त मामले पर चेतिया जंगल बीट प्रभारी वन दरोगा सन्दीप का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि कि “मामले की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पेड़ को हटाने के लिए विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। जल्द ही सड़क को साफ कर आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिसके कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।


