शहर-राज्य

जल जीवन मिशन की पानी टंकी से केबल चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

कठेला/सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर लगे सोलर और स्टार्टर के बीच से केबल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। कठेला समय माता पुलिस और एंटीथेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 90 मीटर कॉपर तार, लोहे का पेचकस, पिलास और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, सिसवा बुजुर्ग गांव में 31 अगस्त को पानी की टंकी पर लगे सोलर सिस्टम का केबल चोरी हो गया था। मामले में थाना कठेला समय माता में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। चोरी की घटना के खुलासे के लिए प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामदेव प्रसाद और एंटीथेफ्ट टीम प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

नेपाल में बेचने की फिराक में थे आरोपी……..

मंगलवार को पुलिस टीम झकहिया-इटवा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इटवा की ओर से झकहिया की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से 90 मीटर कॉपर तार, लोहे का पेचकस और पिलास बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सिसवा बुजुर्ग की पानी टंकी से केबल चोरी किया था और उसे नेपाल में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार गौतम निवासी दुफेडिया, थाना इटवा और रजत कुमार गुप्ता निवासी इटवा के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP55AH5714 भी बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामदेव प्रसाद, एंटीथेफ्ट टीम प्रभारी संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद यादव समेत थाना और एंटीथेफ्ट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button