ग़ाज़ियाबाद

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय डिलिबरेशन का आयोजन किया गया

गाजियाबाद
प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय डिलिबरेशन का आयोजन किया गया। डिलिबरेशन में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कम्प्यूटेशनल थिंकिंग तथा अर्टिफिशिल इन्टेलीजैंस’ पर आधारित कार्यक्रम का उदघाटन शभू दयाल ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल ज्योत्सना शर्मा, रेडिकॉन स्कूल की प्रिेसिपल सुमन सिंह व मेजबान स्कूल की प्रिंसिपल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के षिक्षक-शिक्षिकाओ ने अपने-अपने विचारो, अनुभवों एवम् प्रभावी शिक्षण पद्धतियो का प्रस्तुतीकरण किया। प्रिंसिपल रूचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षक-शिक्षिकाओ को अपने अनुभव, नवाचार, श्रेष्ठ शिक्षण पद्धतियो को साझा करने का मंच प्रदान करते है जिससे शिक्षा का प्रचार-प्रसार भी होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button