शहर-राज्य

नववर्ष मेला समिति ने लगाया रक्तदान शिविर 

मथुरा। रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में नववर्ष मेला समिति मथुरा एवं सदभावना चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन पर्व को समर्पित एक रक्तदान शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर में बुधवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया गया। 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 

           रक्तदान शिविर का शुभारंभ नववर्ष मेला समिति महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० डी०पी० गोयल ने  संयुक्त रूप से माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। प्रातः 10 बजे से ही समिति के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और अन्य समाजसेवी लोग बड़े ही उत्साह और जोश के साथ रक्तदान करने लगे। सभी रक्तदान करने वाले रक्तदानदाताओं को वालिंटियर कार्ड, प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी रक्तदानदाताओं को जूस और अल्पाहार दिया गया। 

         समिति महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व के साथ रक्तदान शिविर को जोङते हुए, द्रौपदी-कृष्ण, वामन भगवान-राजा बली, गुरू- शिष्य सम्बन्ध के उदाहरण दिए। रक्तदान भी किसी न किसी की रक्षा के लिए किया जाने वाला सेवाकार्य हैं। उन्होंने बताया कि नववर्ष मेला समिति के रजत जयंती वर्ष में सेवा कार्यों के अंतर्गत आज यह प्रथम रक्तदान शिविर लगाया गया है। रक्तदान महादान है। इस रक्षाबंधन पर्व पर कार्यकर्ताओं ने स्व प्रेरणा से रक्तदान कर मानवता धर्म का पालन किया है। 

          रक्तदान महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर उर्फ राजू यादव एवं उपाध्यक्ष रामकिशन पाठक, प्रदीप अग्रवाल, दीपेश, प्रिया वशिष्ठ, राजेश पचौरी, आशा अग्रवाल ,चंचल, दौजी सैनी, कान्हा यादव, मानस पचौरी, देवान्शु एवं पूजा अग्रवाल आदि सहित 51 कार्यकर्ताओं ने किया।

       इस अवसर पर समिति संरक्षक जयप्रकाश शर्मा, लकी कमल, डा० संजय अग्रवाल, विजय बंटा, डा० दीपा अग्रवाल, गंगाधर अरोरा, अनिरुद्ध, योगेश आभा, डा० रुचि अग्रवाल, राजकुमार, अजय अग्रवाल, सद्भावना ब्लड बैंक के डॉ० भूदेव सिंह, डॉ० प्रदीप पाराशर, डायरेक्टर संजीव सारस्वत, तरूण, सुशील, सौरभ, पंकज, रवि आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button