शहर-राज्य

ईदमिलादुन्नवी एवं रक्षाबंधन को लेकर पीस बैठक का आयोजन

वेलकम इंडिया पीलीभीत
अमरिया/पीलीभीत।अमरिया थाना परिसर में शुक्रवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी 12 वफात एवं रक्षाबंधन को लेकर पीस बैठक थाना प्रभारी अमित सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। थाना अध्यक्ष अमित सिंह द्वारा क्षेत्र से आए उलमाओं एवं संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर आगामी त्यौहारों को लेकर शांति बनाए रखने की अपील की गई। क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर थाना अध्यक्ष ने कहा जुलूस को किसी नए रास्ते पर ना ले जाएं तथा जो भी परम्परागत रास्ते हैं जिन रास्तों पर पहले से जुलूस निकाला जाता रहा है उन्हीं रास्तों से जुलूस को लेकर निकालें किसी अन्य रास्तों पर कोई भी नई परंपरा को नहीं डाली जाए। उन्होंने कहा रक्षाबंधन एवं ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार को शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। पीस बैठक में अमरिया जमा मस्जिद के शाही इमाम सहित क्षेत्र के दर्जनों और उलमाओं मंदिरों के पुजारी आदि ग्राम प्रधान और संभ्रांत लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button