शहर-राज्य

26 जुलाई को होगा माटीकला जागरूकता कार्यक्रम, उत्कृष्ट शिल्पियों का होगा सम्मान-जिला ग्रामोद्योग अधिकारी

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के नौवें स्थापना पखवाड़ा दिवस के अवसर पर जनपद में 26 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे विकास भवन परिसर स्थित अंबेडकर सभागार में माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के माटी शिल्पकला से जुड़े उद्यमियों एवं कारीगरों का समन्वित विकास, उनके कौशल का उन्नयन तथा उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। साथ ही माटीकला उत्पादों की गुणवत्ता, उपयोगिता, पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक तकनीक के अनुरूप इनके उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान माटीकला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों एवं शिल्पियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा परंपरागत कुम्हारी एवं माटीकला से जुड़े कारीगरों का उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड में पंजीकरण कराया जाएगा तथा उन्हें विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जनपद के सभी माटीकला उद्यमियों, शिल्पियों एवं इच्छुक लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button