दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में असपा का धरना शुरू

वेलकम इंडिया संवाददाता
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राहुल कलछीना के साथ कार्यकर्ता एकत्र होकर आंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। अध्यक्ष का कहना है कि जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकाल रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया, जो निदनीय है। छात्रों पर बबर्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों के हितों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संसद परिसर में दो दिन से धरना दे रहे है। उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक और चंद्रशेखर आजाद के धरना जारी रखने तक उनका धरना जारी रहेगा। सम्राट जाटव, सोनू सोनलाल आदि लोग मौजूद रहे।


