शहर-राज्य
रोजगार मेला आज, बेरोजगारों को मिलेगा अवसर

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी प्रतिभाग ले रही है। इसमें युवाओं को चयनित होने का अवसर मिलेगा। जिला सेवायोजन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी की ओर से मशीन ऑपरेटर, पैकिंग एवं चेकिंग पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से किया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि शैक्षिक योग्यता कक्षा-8 उत्तीर्ण से इंटरमीडिएट तक है। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक युवक एवं युवतियां अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं।



