शहर-राज्य

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग डी एच एस की मासिक बैठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

वेलकम इंडिया हापुड़ ब्यूरो*

हापुड़ जनपद की कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग DHS की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं, संचारी रोग नियंत्रण, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की जनपद की सभी CHC, PHC एवं उपकेंद्रों पर डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं 24×7 सुचारू रखी जाएं।  डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एंटी-लार्वा एवं फॉगिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए साथ ही स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं।  शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाए। कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया जाए।  संस्थागत प्रसव का प्रतिशत बढ़ाया जाए। गर्भवती महिलाओं की ए एन सी जांच एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं, उपकरणों एवं एंबुलेंस की उपलब्धता चेक की जाए। स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि *स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सेवाएं देना है*।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button