हापुड़ की बेटी महिमा त्यागी ने 27 की उम्र में बनाई बॉलीवुड में पहचान, आईएमडीपी पर दर्ज हुआ नाम

लंदन से पढ़कर लौटी महिमा, अब युवाओं की आवाज बनना चाहती हैं
हापुड़
हापुड़ जनपद की बेटी महिमा त्यागी ने कम उम्र में ही लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। महज 27 साल की उम्र में उन्हे आईएमडीपी पर क्रेडिट मिल चुका है और वह अब “Welcome to the Jungle” जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।नगर के विवेक विहार निवासी व समाजसेवी आदेश त्यागी (असौड़ा वालें) की बेटी महिमा ने लंदन से इंग्लिश में क्रिएटिव राइटिंग के साथ ग्रेजुएशन किया है। 19 साल की उम्र में उन्होंने लीसेस्टर में हुए एक अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।वेलकम इंडिया के ब्यूरो चीफ हरेन्द्र शर्मा के द्वारा पूछे गए सवाल जबाव में बताया गया कि 23 देशों के छात्रों के बीच उन्होंने उपनिवेशवाद,नस्लवाद और पूंजीवाद पर अपनी कविताएं सुनाकर सबका ध्यान खींचापढ़ाई के बाद महिमा ने स्वतंत्र लेखिका, फिल्मकार और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम शुरू किया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए विज्ञापन, म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों का लेखन और निर्देशन किया है। साथ ही वह बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।महिमा का मानना है कि आज के युवाओं की कहानियां सबसे जरूरी हैं। वह अपने काम के जरिए मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर आवाज उठाना चाहती हैं। हापुड़ नगर के सम्मानित व्यक्तियों का भी बधाई देने वाले लोगो का तांता लगा रहा। जैसे कि महिमा की कामयाबी पर हापुड़ वासियों पूर्व विधायक गजराज सिंह,विजय गोयल,पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती,नवरत्न त्यागी भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी,मनोज त्यागी, सोनू त्यागी, सचिन जिंदल ,डॉ सुमन अग्रवाल आदि ने उन्हें बंधाई दी।



