शहर-राज्य

12 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के लिए उद्यान विभाग देगा निःशुल्क पौधे

असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। 12 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिला उद्यान विभाग ने सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, रेलवे, रक्षा प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों, सहकारी समितियों, किसानों तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की है। इसके लिए विभाग द्वारा निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि विभागीय लक्ष्य के अंतर्गत अमरूद, आंवला, बेल, नींबू, सहजन, जामुन, कटहल, करौंदा सहित विभिन्न प्रजातियों के बीजू पौधों का वितरण किया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति राजकीय पौधशालाओं सोनवल, बसडिलिया, गोबरहा एवं डुमरियागंज से निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि पौधों की सुरक्षा, सिंचाई, निराई-गुड़ाई तथा नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए, ताकि लगाए गए पौधे जीवित रहकर पर्यावरण संरक्षण में प्रभावी योगदान दे सकें। आवश्यकता के अनुसार पौधों की मांग जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, अशोक मार्ग से भी की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button