गाजियाबाद यातायात पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग के संयुक्त प्रयास से मेरठ रोड पर यातायात हुआ सुगम

लोकशन – गाजियाबाद
रिपोर्ट – ब्रज पवार
मेरठ रोड पर पी-652 एवं पी-702 के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण प्रतिदिन यातायात बाधित हो रहा था तथा जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। लोक निर्माण विभाग के सहयोग से उक्त गड्ढों को भरवाकर सड़क को यातायात हेतु सुगम बनाया गया। मरम्मत के पश्चात मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है एवं जाम की समस्या का प्रभावी समाधान हुआ है। इस कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग के संयुक्त प्रयासों की सराहना की गई।
उक्त कार्य यातायात निरीक्षक अजय यादव एवं मार्शल-8 पर नियुक्त उपनिरीक्षक विक्रम सिंह के प्रयासों से संभव हो पाया।
इस महीने में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को देखते हुए मेरठ रोड को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। जिससे कावड़ियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी न हो। यातायात निरक्षक अजय यादव ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।



