थाना महुली पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर।
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली उ0नि0 सत्येन्द्र यादव, का0 विजय गौतम ने मु0अ0स0 418/2024 धारा 137(2), 87,65(1), 351(3) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना महुली के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता किशन गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी जसुईदेवघटा थाना महुली को महुली बाजार के तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 18.11.2024 को थाना महुली पर वादिनी की नाबालिग पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 11.11.2024 को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की।