मुरादाबाद में अवैध तरीके से मिट्टी डालकर तालाब पर कब्जा करने का आरोप

उत्तराखंड निवासी फकीरचंद्र ने एस एस पी से लगाई गुहार
मुरादाबाद जिले के ग्राम भगतपुर टांडा में स्थित तालाब को कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पाटा जा रहा है। तालाब पाटने के लिए अवैध तरीके से मिट्टी डाली जा रही है। पीड़ित फकीर चंद्र के पोते विकास सिंह ने एस एस पी से कार्रवाई की मांग की है।
उद्यम सिंह नगर, उत्तराखंड निवासी फकीरचंद्र के पोते विकास सिंह द्वारा दिये गए शिकायती पत्र में गम्भीर आरोप है कि ग्राम भगतपुर टांडा में गाटा संख्या 227, 527, और 528 पर स्थित तालाब में हमेशा पानी भरा रहता है। इस तालाब के स्वामी प्रभु पुत्र दया थे। प्रभु की मृत्यु के बाद उनकी दो पुत्रियां तुलसिया और सुखिया जमीन की आधे आधे की हिस्सेदार हैं।
विकास का आरोप है कि तुलसिया के वारिसान हरिशचंद्र बगैरा ने कुछ लोगो के साथ मिलकर तालाब को पाटना शुरू कर दिया है। तालाब को पाटने के लिए अवैध तरीके से मिट्टी डाली जा रही है, जिससे तालाब का अस्तित्व ही खत्म होने का खतरा है।
फकीरचंद्र के पोते विकास सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में भगतपुर पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई मजबूर होकर पीड़ित विकास ने एस एस पी कार्यलय पहुँच कर शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम के कुछ लोगो द्वारा किए जा रहे अवैध तरीके से मिट्टी डालकर और तालाब पाटने के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि तालाब को बचाया जा सके।



