शहर-राज्य

मेरठ की नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का केस में बड़ा ट्विस्ट!

44 दिन बाद बरामद शव पर परिवार ने उठाए गंभीर सवाल,

मेरठ संवाददाता

पुलिस की थ्योरी कटघरे में

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में चर्चित नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का प्रकरण में नया मोड़ सामने आया है। सोमवार को अनुष्का का परिवार सैकड़ों ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े कर दिए।
अनुष्का की मां का दावा है कि पुलिस ने जिस शव को उनकी बेटी का बताया है, वह अनुष्का का नहीं है। परिवार का कहना है कि अनुष्का लंबे बाल नहीं रखती थी, जबकि बरामद शव में लंबे बाल मिले हैं। इसके अलावा अनुष्का सामान्यतः जींस नहीं पहनती थी, जबकि शव पर जींस मिली थी।
परिजनों ने मांग की है कि अनुष्का की वास्तविक बरामदगी की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि शव अनुष्का का नहीं है तो फिर वह कहां है?
गौरतलब है कि पुलिस ने देर रात एक शव बरामद कर उसे अनुष्का का बताते हुए खुलासा किया था। पुलिस के अनुसार एक चाऊमीन विक्रेता ने 3600 रुपये के विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button