रामज्ञानी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ पत्रकार सम्मान समारोह एवं पौधा वितरण!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर ओजस्वी मिश्र वितरित करेंगे 21001 पौधे!
कुशीनगर धन दयाल पाण्डेय
तमकुहीराज पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ हैं और हमारी समाज की आईना है जो सही को और गलत को उजागर करने का साहस रखता है। पत्रकारिता धरातल में सच्चाई की खोज करना, घटनाओं को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना और नागरिकों को वे सभी आवश्यक जानकारियाँ प्रदान करना है, जिससे वे अपने जीवन और समाज के बारे में सही निर्णय ले सकें यह बहुत चुनौतीपूर्ण और बेहतरीन कार्य है।
उक्त बातें शनिवार को सायंकाल कोइदी बरियापुर में युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्र ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह एवं प्रेस वार्ता में कहा। वहीं रामज्ञानी फाउंडेशन के संचालक प्रशांत शाही ने कहा कि आज हिन्दी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूर्ण हो गए जो हमारी ऐतिहासिक गौरवमय यात्रा को दर्शाता है, हिन्दी पत्रकारिता भारत की आजादी में एक क्रांतिकारी कदम था और आज भी हमारे जीवन में परिष्कार कर रहा है। प्रेस वार्ता में समाजसेवी ओजस्वी मिश्र ने सभी पत्रकारों को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह पत्रकारों का सम्मान प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और ऐसा कार्यक्रम हर वर्ष होगा। आगामी पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन और पर्यावरण दिवस पर इक्कीस हजार पौधे वितरित करने की घोषणा किया। कार्यक्रम के अंत में सबको अंगवस्त्र, कलम और पौधा वितरित किया गया। इस अवसर पर विकास मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, बालमुकुंद चौहान, धावक रवि मौर्या, पवन कुशवाहा, अमृत सिंह, गोलू सिंह, श्रवण गौतम, पप्पू बैठा, दीपू पाण्डेय, वैभव तिवारी आदि सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।


