शहर-राज्य

लहुराबीर में बन रहे कॉमर्शियल मार्केट कॉम्प्लेक्स का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

(संतोष कुमार सिंह )

​वाराणसी :-  नगर निगम की महत्वपूर्ण ‘बांड परियोजना’ के तहत लहुराबीर में बन रहे बहुप्रतीक्षित वाणिज्यिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं | गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा (डेडलाइन) की समीक्षा की उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय रहते पूरा किया जाए | इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण से क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा |

नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में आ रही किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधाओं को तत्काल दूर करने के भी निर्देश दिए ताकि परियोजना का लाभ जल्द से जल्द आमजन को मिल सके ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button