शहर-राज्य

मेरठ में श्री गौरखनाथ सेवा संस्थान की अनोखी पहल

मेरठ संवाददाता

मेरठ में श्री गौरखनाथ सेवा संस्थान की अनोखी पहल, भीषण गर्मी में परिंदों के लिए 25 जगह लगाए पानी के बर्तन और दाने।
संस्थान अध्यक्ष बुद्धप्रकाश भगत ने लोगों से की अपील — घरों की छतों पर भी रखें पानी, बचाएं बेजुबान पक्षियों की जान।

मेरठ में भीषण गर्मी के बीच बेजुबान परिंदों की प्यास बुझाने के लिए सामाजिक संस्था “श्री गौरखनाथ सेवा संस्थान” ने सराहनीय पहल की है। संस्था द्वारा शहर के 25 अलग-अलग स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के बर्तन और दाने की व्यवस्था की गई, ताकि गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।

संस्थान के अध्यक्ष बुद्धप्रकाश भगत ने कहा कि तेज गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों की छतों और आसपास पानी के बर्तन रखें और समय-समय पर उनका पानी बदलते रहें, ताकि बेजुबान जीवों का जीवन बचाया जा सके।

संस्थान के सदस्यों ने कमिश्नरी पार्क समेत कई प्रमुख स्थानों पर पानी के बर्तन रखकर सेवा का संकल्प दोहराया। इस दौरान जूही त्यागी, अध्यक्ष यतार्थ के सारथी, कु. शिवानी, कु. पायल, मनीषा छावड़ा, परवीन भगवाने, अंकित चिंडालिया, विनय, मा. अब्दुल अजीज ठेकेदार, आजाद अधिकार सेना मंडल अध्यक्ष नौशाद डॉन, बाबूराम, रविन्द्र कुमार, पवन, राजकुमार सिद्धार्थ, जितेन्द्र चिंडालिया ज्योतिषाचार्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button