शहर-राज्य

खुनुवा बॉर्डर बाजार में भीषण जाम,परेशानियों का करना पड़ सामना

असदुल्लाह सिद्दीकी

खुनुवां/सिद्धार्थनगर।भारत-नेपाल सीमा से सटे खुनुवा बाजार में इन दिनों जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सुबह होते ही बड़ी संख्या में मालवाहक और अन्य वाहन बाजार में आकर खड़े हो जाते हैं। सड़क पर वाहनों के कब्जे के कारण ग्राहकों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। बाजार की मुख्य सड़क पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहने से दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों के अनुसार नेपाल से आने-जाने वाली मालवाहक गाड़ियों का समय से पास न होना भी जाम की बड़ी वजह बन गया है। कई-कई घंटे तक वाहन खड़े रहने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। लोगों को पैदल चलने तक में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मालवाहक वाहनों की आवाजाही के लिए निश्चित समय तय किया जाए और बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू कराया जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके। व्यापारियों में लगातार बढ़ते जाम को लेकर रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो स्थिति और गम्भीर हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button