शहर-राज्य

उज्जवल रस्तौगी मेरठ

सामाजिक सरोकारों और सेवा भाव को समर्पित संस्था “जॉइंट वेलफेयर ग्रुप” की शाखा “फोकस फैरीज मेरठ टीम” का बुधवार को भव्य विस्तार समारोह दिल्ली रोड स्थित केसरिया स्वीट्स में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को संगठन से जोड़ते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समारोह का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज सेवा के प्रति समर्पण और निष्ठा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था में शामिल हुईं 20 नव-नियुक्त महिलाओं ने शपथ ग्रहण कर समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का प्रण लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनिल बाजपेई एवं उमेश अग्रवाल ने संस्था की कार्यशैली और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए मेरठ टीम को सम्मानित किया। उन्होंने टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि समाज में ऐसे संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब कन्याओं की शिक्षा और उनके विवाह में सहयोग करना एक पुण्य कार्य है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। साथ ही मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के लिए सहायता और जागरूकता अभियान चलाना संस्था की संवेदनशील सोच को दर्शाता है।
संस्था की पदाधिकारियों ने बताया कि “फोकस फैरीज मेरठ टीम” का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं की शिक्षा में सहयोग करना, उनके विवाह में सहायता प्रदान करना तथा दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करना है। इसके अतिरिक्त समाज में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न अभियान भी चलाए जाएंगे।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और सेवा भावना से ओतप्रोत रहा। उपस्थित महिलाओं ने संस्था के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आरती मित्तल, अनीता प्रधान, सीमा शर्मा, निहारिका गोयल, अनिल बाजपेई, अजय बंसल, उमेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button