गांव दलौता में हो रहा है विश्व शांति हेतु श्री विष्णु महायज्ञ का 29वां भव्य आयोजन

मथुरा/चौमूहा। गांव दलौता में श्री राम मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 श्री महंत हनुमान दास जी महाराज जी के सानिध्य में 29वी विश्व शांति हेतु श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन बड़ी ही श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ हो रहा है।
यज्ञ के मुख्य आचार्य पं निरंजन लाल शर्मा ने बताया कि यह यज्ञ 18 मई को 151 कलश यात्रा के साथ विधि विधान के साथ शुभारंभ हुआ निरन्तर प्रात श्री शिव जी के महाअभिषेक के साथ किया जाता है फिर वेद मत्रों के द्वारा हवन यज्ञ किया जाता है हवन यज्ञ करने से अधिक मास में दान यज्ञ करने का बहुत बड़ा महत्व है।
महंत श्री हनुमान दास जी महाराज ने कहा यज्ञ करने से विश्व में शांति होती है विश्व का कल्याण होता है वातावरण शुद्ध होता है तथा सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और प्रसन्न होकर देवी देवता जल की वर्षा करते हैं जिससे किसानों की अच्छी पैदावार होती है और पुत्र प्राप्ति एवं धन्य धान्य प्राप्ति होती है और अनेक महामारी बीमारी नहीं होती है। जहां-तहां छबि बरनत सब लोगू।अवश्य देखिइए देखन जोगू।
यज्ञ के मुख्य आचार्य पं निरंजन लाल शर्मा ओम प्रकाश शर्मा गौरीशंकर शर्मा रामबाबू शर्मा रामेश्वर शर्मा श्याम सुंदर शास्त्री एवं अन्य ब्राह्मणों के द्वारा यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ में मानसिंह मास्टर उर्फ मंगला करुआ सिंह नेत्रपाल सिंह गुड्डू सिंह भोपाली सिंह मानवेंद्र सिंह पवन सिंह बृजमोहन सिंह रग़गों सिंह एवं अन्य भक्तों का विशेष सहयोग किया जा रहा है।
महेंद्र श्री हनुमान दास जी महाराज ने कहा कि 25 मई को पूर्ण आहुति एवं भंडारे में ब्रज के सभी संत महंत एवं भक्ति श्री विष्णु महायज्ञ में सादर आमंत्रित हैं।



