शहर-राज्य

थाना दुधारा पुलिस ने आगामी त्यौहार ‘बकराईद’ के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन

संतकबीरनगर। रविवार को दुधारा थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में दुधारा थाना परिसर में
आगामी त्यौहार बकराईद (ईद-उल-अजहा) को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना दुधारा परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाने के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान तथा अन्य जनप्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने कहा कि त्यौहार खुशियों और भाईचारे का प्रतीक हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत दुधारा पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा और सहयोग के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है।
उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए थाना प्रभारी द्वारा बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न की जाए। सरकार और प्रशासन के नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए व कुर्बानी किए जाने वाले जानवरों के फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की सख्त मनाही की गई है। ऐसा करने से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कुर्बानी के बाद अवशेषों को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंककर, उन्हें गड्ढा खोदकर दबाने या नगर निकाय/ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित स्थान पर ही निस्तारित करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्वच्छता बनी रहे।
इस दौरान गौहर अली खां, मुहम्मद असलम, मुहम्मद अहमद, मुशीर अहमद, मु. इनामुल्लाह कुरैशी, मुनीरूल हसन चौधरी, हाजी अब्दुल क़य्यूम, अख़लाक़ अहमद, अब्दुल कलाम, मो. रमजान, गुड्डू विश्वकर्मा, हबीबुर्रहमान, इकबाल अहमद, उपनि राजेश कुमार सिंह, उदयशंकर द्विवेदी, प्रदीप कुमार सिंह, अभय पाण्डेय, सच्चिदानंद राय, अमरनाथ यादव, राजेन्द्र प्रताप, कन्हैया लाल यादव, राम पुरुषोत्तम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button