आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने का वृहद प्रशिक्षण शिविर आयोजित

भदोही औराई । स्थानीय केशव प्रसाद राल्ही पी.जी. कॉलेज, औराई में शासन की मंशानुसार स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक वृहद ‘बेसिक ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (BTLS) एवं फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । 07 जनवरी को महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को ‘गोल्डन ऑवर’ (दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा) में जीवन बचाने की बारीकियां सिखाया ।
विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप (MBBS, MD परामर्शदाता चिकित्सक) और डॉ. सदन कन्नौजिया (M.O. RBSK) अपनी टीम (अमन शेख एवं आशीष गुप्ता) के साथ उपस्थित रहें। इस सत्र के दौरान हृदय गति रुकने (Cardiac Arrest), भारी रक्तस्राव, फ्रैक्चर और सड़क दुर्घटनाओं जैसी स्थितियों में दी जाने वाली तात्कालिक सहायता का लाइव डेमो दिया गया।छात्र-छात्राओं को एम्बुलेंस आने से पहले एक सामान्य नागरिक कैसे ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बनकर किसी की जान बचा सकता है।प्राचार्य का संदेश: समाज के प्रति जिम्मेदारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि, “शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना भी शिक्षा का अभिन्न अंग है। वर्तमान समय में जिस प्रकार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान होना हर युवा के लिए अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण हमारे विद्यार्थियों को आत्मविश्वास से लबरेज करेगा ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय मदद के लिए आगे आएं।”मुख्य आकर्षण:लाइव डेमो: सीपीआर (CPR) और चोकिंग (दम घुटने) जैसी स्थितियों से निपटने का प्रयोगात्मक प्रदर्शन।इमरजेंसी किट: घर और वाहन में रखी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा किट की जानकारी।प्रश्नोत्तरी सत्र: विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं और भ्रांतियों का समाधान किया गया । शासन के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस सत्र में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ सहित सभी छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यहाँ से प्रशिक्षित होकर निकलने वाला हर विद्यार्थी समाज के लिए एक ‘जीवन रक्षक’ की भूमिका निभाएगा।
प्रशिक्षण शिविर के अंत में कॉलेज के प्राचार्य डाॅ० आलोक त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य डाॅ० कुलदीप पाण्डेय , प्रशासनिक अधिकारी ई० प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, संकायाध्यक्ष डॉ मेघा बरनवाल, विभागाध्यक्ष डाॅ० नीतू शुक्ला, विकास राय, रूपेश यादव, मनसाराम,अरविंद मौर्या , राहुल यादव, रामआसरे, पवन बिन्द, शिवकुमार मिश्रा , राजकुमार, प्रिया मिश्रा, सुमन यादव, अनुराधा यादव समेत समस्त संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ नीतू शुक्ला तथा धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य डाॅ० कुलदीप पाण्डेय ने किया।
संदीप तिवारी



