शहर-राज्य
अवैध निर्माण व सरकारी भूमि कब्जे की कैंट बोर्ड सीईओ से शिकायत

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
मेरठ । कैंट स्थित लालकुर्ती बकरी मौहल्ला में भूखंड संख्या 222 पर अवैध निर्माण व सरकारी भूमि पर कब्जा किए जाने हेतु बीते दिनों शिकायत कर्ता अरविंद यादव ने छावनी परिषद सीईओ को मौके की फोटो के साथ अवगत कराया है। कि भवन स्वामी मनोज यादव द्वारा अवैध रूप से अपने मकान के पिछले हिस्से में रास्ता निकाला गया है , जबकि पिछले 65-70 वर्षों से वहाँ कोई रास्ता नही है। उपरोक्त भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं है तथा कुछ सरकारी भूमि अतिक्रमण करके घेर ली गयी है और अवैध पशुओं की डेयरी का संचालन किया जा रहा है। इस प्रकार का कृत्य छावनी परिषद में नियमों का उल्लघन है। हालांकि निर्माण कर्ता ने मानचित्र स्वीकृति की जानकारी दी है
इस मामले में कैंट बोर्ड एई से संपर्क किया गया तो उन्होंने काल रिसीव नहीं की।



