नई शिक्षा नीति लागू करने वाले हरियाणा देश का पहला राज्य : महिपाल ढांडा

हरियाणा/हिसार : जींद के एकलव्य स्टेडियम में 76वा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मुख्यातिथि के रूप में ध्वजारोहण करने हरियाणा सरकार के शिक्षा एवं संसदीय कार्य कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा पहुंचे। शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि 1950 में आज के ही दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हमें सामान्य स्वतंत्रता और समानता का अधिकार मिला। बाबा साहेब और संविधान सभा के तमाम सदस्यों को वह नमन करते हैं, क्योंकि उनकी बदौलत ही भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र गणराज्य देश कहलाता है। हमारे देश में गरीब और अमीर सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं। समाज के कमजोर और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कई व्यवस्थाएं की गई। वह भी बाबा साहेब की देन हैं। सरकार की संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और आस्था है।उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश का शिक्षा मंत्री होने के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री पद का प्रभारी होने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वह जींद की पवित्र भूमि पर पहुंचे हैं, यह उनका सौभाग्य है। स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता दिलाने के संघर्ष किया।हरियाणा के लोग सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं। 2024 में अग्निवीर योजना लागू की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर काम किया जा रहा है।सरकारी योजना को पारदर्शिता से लागू करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम लागू किया और लोग उनका लाभ ले रहे हैं। चाहे वह सरकार की कोई भी योजना हो, सीधा लाभार्थी के खाते में पैसे जाते हैं। हर 20 किलोमीटर की दूरी पर कॉलेज खोले गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को भी सेल्फ हेल्प ग्रुप के तहत स्वयं रोजगार दिए । आज प्रदेश का हर जिला नेशनल हाईवे से जुड़ गया। दिल्ली से करनाल तक रेलवे लाइन विस्थापित की जाएगी। किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना शुरू की गई। हमारी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की नीति लागू की। हम सब मिलकर सशक्त भारत विकसित भारत का निर्माण करेंगे। हम देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लेते हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही।
*2030 तक सुचारू रूप से लागू होगी नई शिक्षा नीति*
महिपाल ढांडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने नई से शिक्षा नीति को 2030 को सुचारू रूप से लागू करने का ऐलान किया है। नई शिक्षा नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। हमारे युवा व खिलाड़ी बड़े-बड़े उपलब्धियां प्राप्त करके देश का नाम रोशन कर रहे हैं, वह चाहे किसी भी क्षेत्र में हो । पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा लाए गए मेडलों का वर्णन भी किया।
*शिक्षा मंत्री ने इन कर्मचारियों को किया सम्मानित*
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्राचार्य अनिल कुमार, परियोजना अधिकारी राकेश कुमार, एचएसआरएलएम के जिला इंचार्ज सुनील कुमार, कार्यकारी अभियंता राजकुमार नैन, कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार, निर्वाचन कानूनगो दीपांशु, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुरेंद्र कुमार, एमटीएस अर्जुन, ग्राम पंचायत बधाना, ग्राम पंचायत शामलों, ग्राम पंचायत उझाना, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप भारद्वाज, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता को सम्मानित किया।