शहर-राज्य
शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सीओ के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च

वेलकम इंडिया
बुलंदशहर बुधवार को क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद पूर्णिमा सिंह द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी गुलावठी मय पुलिस-फोर्स के साथ थाना गुलावठी क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया। आम जनमानस से अनुरोध किया गया कि शांति एवं कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, असामाजिक तत्वों तथा किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल 112 नम्बर अथवा संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें।



