राजनीति

भाजपा सक्रिय कार्यकर्ताओं में सत्ता आने के 11 साल बाद भी अपना मूल काम नहीं छोड़ा: सुरेंद्र पूनिया

वेलकम इंडिया

हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन स्थानीय किसान विश्रामगृह में हुआ जिसमें प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया श्रीनिवास गोयल अनूप धानक एवं प्रवीण जैन मुख्य रूप से पहुंचे। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा 11 साल सत्ता में रहने के बावजूद भी अपना मूल काम नहीं छोड़ रही क्योंकि वह कार्यकतार्ओं के साथ संपर्क में रहती है और अब भी 10, 11 व12 को छोटे से छोटा सक्रिय कार्यकर्ता तथा बड़े से बड़े नेता भी आमजन से संपर्क बनाने के लिए प्रवास करेंगे। उन्होंने कहा पूर्वोत्तर राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी 75 बार से भी ज्यादा जा चुके हैं जहां कभी कांग्रेस ने उनकी सुध नहीं ली थी। भाजपा उनके साथ खड़ी है। विकसित भारत को लेकर के भाजपा अपने काम में लगी हुई है और 2047 का लक्ष्य है उससे पूर्व देश विकसित भारत के रूप में काम करेगा। उन्होंने माइक्रो मैनेजमेंट सिस्टम पर कहा कि भाजपा विधानसभा में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने का काम किया। विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन की सुभकहाट से अन्य दलों ने तो अपने विभाग तक बांट लिए थे और उससे लोग चिंतित हुए तभी तीसरी बार भाजपा की सरकार प्रदेश में भी आई। भाजपा सत्ता मे आने पर भी किसी का कोई घमंड नहीं है और जब कोई विधायक नहीं होता था तब भी मायूसी नहीं थी। क्योंकि भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता राष्ट्र हित को लेकर काम करते हैं फिर पार्टी के लिए उस उपरांत खुद के लिए काम करते हैं। महिला नेतृत्व के लिए 30 महिला मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की की गई है। उन्होंने कहा कि छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी कब क्या पद मिल जाए इस बात में कोई अतिशयोक्ति नहीं है । एक सक्रिय कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री बना है तो एक मुख्यमंत्री भी सक्रिय कार्यकर्ता बना है यह सब भाजपा की बदोलत है किसी अन्य पार्टी में ऐसा संभव नहीं। पूर्व मंत्री अनूप धानक ने भाजपा की नीतियों और देश में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस केत्रित कार्यकतार्ओं को 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगमन पर हिसार कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार ,मनवीर सिंह, मोहन नंगथला ,रामफल नैन ,अजीत सिंह ,संदीप गोयल, हवा सिंह धारीवाल ,अजीत सिंह, संदीप कुंडू ,रामेश्वर दास भातीवाल, सुरजीत ख्यालिया ,धूप सिंह ,जगदीप कुंडू, राधिका गोदारा ,आरजू थाकन ,उषा अनेजा, सुमित लितानी, वासुदेव शर्मा ,मंगल सिंह, राजेश कुमार ,कृष्ण संदीप धमीजा, भीमसेन, विजयपाल बेदी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button