राजनीति

भाजपा द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के उपलक्ष्य में जिला संगोष्ठी की गइ

वेलकम इंडिया

बुलंदशहर। ग्रीन इंडिया पैलेस बुलंदशहर में संविधान निमार्ता,भारत रत्न ” बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान” के उपलक्ष्य में जिला संगोष्ठी व प्रेस कान्फ्रेंस की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय प्रभारी अनुसूचित मोर्चा तरुण चुघ व पूर्व सासंद एटा राजवीर सिंह राजू भैया रहे। राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा तरुण चुघ ने गोष्टी व प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ भाजपा ने बनाए हैं। डॉ अंबेडकर की जयंती के अवसर पर वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में “जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम” का नामकरण बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर करने की घोषणा की। संविधान निमार्ता डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने सभी को समानता के रूप से व्यवहार करने का दर्शन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने ऐसी कई योजना शुरू की है जिनका मूल उद्देश्य अनुसूचित वर्ग का कल्याण है ताकि परंपरागत रूप से पिछड़े हुए इस वर्ग के लोग सफल बन सके उनके आत्म सम्मान में वृद्धि हो और वह समाज और देश की प्रगति में बराबर साझेदार बन सके। पूर्व मंत्री राजवीर सिंह राजू भैया ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्टैंड अप इंडिया योजना अनुसूचित जाति/ जनजाति के युवाओं तथा महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए ऋण सीमा 10 लाख से एक करोड़ तक की है।कांग्रेस ने बाबा साहब के लिए 4 गज जमीन तक नहीं दी परंतु भारतीय जनता पार्टी ने उनके लिए पंच तीर्थ की स्थापना की है। उनके चलाए हुए आदर्श पर भाजपा कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं संचालन पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी वसंत त्यागी, विधायक मीनाक्षी सिंह, देवेंद्र लोधी, चंद्रपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, संतोष वाल्मीकि, मलखान सिंह, संजय माहेश्वरी, सूरज भैया, बबीता सिंह, डॉ वीरेंद्र, अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संजय चौधरी, दीपक दुलहरा, दीपक ऋषि, कुलदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button