ग़ाज़ियाबाद

केडीबी में वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

गाजियाबाद। केडीबी पब्लिक स्कूल की प्राथमिक शाखा में सोमवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।  खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह, अनुशासन और टीम भावना को प्रोत्साहित किया। इसका उद्देश्य शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना, खेल भावना विकसित करना और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला खेल अधिकारी पूनम विश्नोई ने कहा चरित्र निर्माण में खेल प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका रहती है, इसलिए बच्चों को स्कूल समय से ही खेलों में सक्रियता से भाग लेना चाहिए। युवाओं ने देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है, जिससे उभरते खिलाडिय़ों को प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या निवेदिता राणा ने भी छात्रों को समर्पण और ईमानदारी के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न एथलेटिक और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिताएं: 25 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, हर्डल दौड़, स्किपिंग रेस, मैदान प्रतियोगिताएं: भाला फेंक, हर्डल दौड़, बॉल थ्रो, थ्री लेग्स  दौड़, हॉकी स्टिक दौड़। छात्रों ने खेल भावना और ऊर्जा के साथ भाग लेकर हर स्पर्धा को रोमांचक बना दिया। प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त, दर्शकों के लिए विशेष नृत्य प्रदर्शन, जिमनास्टिक और योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसने अनुशासन, संतुलन और समन्वय के महत्व को उजागर किया। विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया द्य इस खेल प्रतियोगिता ने छात्रों में आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button