महिला सशक्तीकरण में संदेश का सुपर-30 कार्यक्रम संजीवनी साबित होगा दिव्यांशी सिंह*

*स्वयं सेवी संस्था संदेश ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस*
*हरेन्द्र शर्मा*
हापुड़ जनपद में डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से स्वयं सेवी संस्था संदेश के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धौलाना तहसील की नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह रही। कार्यक्रम का शुभारंभ नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह, डाबर के सीएसआर हैड ब्यास आनन्द व संदेश की सचिव डॉ पूनम सिंह परिहार ने संयुक्त रूप में दीपप्रज्वलित के किया। कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति केंद्र की महिलाओं व नवयुवतियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के समय मे महिलाएँ पुरुषों के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर चल रही है। देश के हर कोने में महिलाओं ने वर्चस्व स्थापित किया है। उसके बाबजूद भी महिलाओं की स्थिति पर औऱ भी विचार करने की आवश्यकता है। इस कार्य के सरकार कर साथ साथ स्वयं सेवी संस्था भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस ग्रामीण क्षेत्र में संदेश संस्था द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य किया जा रहे है। संस्था द्वारा संदेश सुपर-30 कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए संजीवनी साबित होगा जो साधनों के अभाव के कारण घर मर बेबस सी रह जाती हैं। संदेश द्वारा प्राप्त सिलाई मशीनों के माध्यम से वे घर पर ही अपना कार्य कर अपने परिवार को चलाने में सहयोग कर सकेगी।
संदेश के इस कार्य के लिए जितनी भी प्रशंसा की जाये वो कम है। मैं उस इस कार्यक्रम के माध्यम से सुपर,-30 व प्रशिक्षण के पश्चात प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं व बालिकाओं को शुभकामनाएं देती हूँ।कार्यक्रम में सुपर-30 के बारे में बताते हुए संदेश की सचिव डॉ पूनम सिंह परिहार ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न गांवों में संचालित संदेश नारी शक्ति प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं व बालिकाओं विभिन्न मानकों के आधार पर 30 महिलाओं व बालिकाओं का चयन कर उन्हें स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया जाता हैं तथा उन्हें सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई ताकि वे अपने घर पर रोजगार कर सकें।संदेश के सहायक प्रबन्धक राहुल सक्सेना ने बताया की इस कार्यक्रम में सपनावत, शौलाना, बासतपुर, मुकीमपुर, रसूलपुर व ऊँचा अमीरपुर की महिलाओं व बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। संस्था द्वारा संचालित नारी शक्ति केंद्रों की अनुदेशिकाओं सविता देवी, अंशु देवी व अंजू देवी को उनके द्वारा किये गये कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।
डाबर के सीएसआर हेड ब्यास आनन्द ने कहा कि संस्था विगत 32 वर्षो से महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। जोकि सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम का संचालन संदेश के परियोजना समन्वयक संजीव भारद्वाज ने किया तथा उपस्थित महिलाओं में महिला दिवस के बारे में अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर संदेश से शिवचेत तोमर, सुमित कुमार,अनुराग राठौड़,मंजुला बिष्ट,अंकुर तालियांन,मयंक,नारी शक्ति केंद्र की अनुदेशिका सोनिया शर्मा,संगीता शिशौदिया,आशा देवी,अंजना देवी,हेमलता देवी, संदेश स्कूल की अध्यापिका व नारी शक्ति केंद्रों के प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।


