असहायों की सेवा ही सच्ची समाजसेवा : डा.ओपी सिंह

मिर्जामुराद कछवारोड़ । असहायों एवं गरीबो की सेवा करना ही सच्ची समाजसेवा हैं।मानव सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
उक्त विचार सोमवार को खजुरी में हाईवे किनारे स्थित सूर्यांश हास्पिटल पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित कंबल वितरण समारोह में चेत बहादुर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन डा.ओपी सिंह ने व्यक्त की।एक्स-रे व ईसीजी कक्ष का शुभारंभ भी हुआ।ग्रामीण अंचल के विभिन्न क्षेत्रों से आये छह सौ गरीबो को कंबल व मिष्ठान वितरित किया गया।संचालन पूर्व ग्रामप्रधान रुद्र प्रकाश सिंह (सुमन) एवं अतिथियों का स्वागत हास्पिटल के प्रबंधक डा.सौरभ सिंह ने किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी डा.यू.एस.सिंह गौतम, इं.शिवप्रकाश सिंह, एसएचओ प्रमोद पांडेय, हृदयनारायण सिंह, शैलेन्द्र सिंह ‘पिन्टू’ (पत्रकार), प्रदीप सिंह (फौजी), विन्देश सिंह (पत्रकार), उमेश उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ (पत्रकार), रोहित गुप्ता, सुजीत उपाध्याय, विधान, असीम, प्रीति समेत अन्य उपस्थित रहे।



