विद्यालय में सिर्फ किताबों का नहीं बल्कि संस्कारों की भी शिक्षा दी जाती है- अंकुर राज तिवारी

असफलता से सीखकर आगे बढ़ना और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहना महत्वपूर्ण है- रवि प्रकाश श्रीवास्तव
एम आई एकेडमी बिगरा अव्वल तिनहरी माफी का गाइडेंस एंड वार्षिकोत्सव समारोह हुआ संपन्न
संतकबीरनगर। शनिवार को एमआई एकेडमी बिगरा अव्वल तिनहरी माफी का गाइडेंस एंड वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विकास खंड सेमरियावां के एमआई एकेडमी बिगरा अव्वल तिनहरी माफी का गाइडेंस एंड वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि विद्यालय में सिर्फ किताबों का नहीं बल्कि संस्कारों की भी शिक्षा दी जाती है। विद्यालय को जो भी सहयोग होगा मैं हर समय खड़ा मिलूंगा। शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को जागरूक बनाती है। शिक्षित व्यक्ति को विद्वान और संस्कारयुक्त शिक्षित व्यक्ति को विद्यावान कहते हैं। शिक्षा के साथ आप अपने बच्चों के चरित्र निर्माण पर भी ध्यान दीजिये।
इस अवसर पर हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रवक्ता रवि श्रीवास्तव ने कहा कि सफलता की चाबी, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प में है।” “सपनों को पाने की चाहत, मेहनत को अपना साथी बना लेती है।” “हर सुबह एक नया अवसर है, बस खुद पर विश्वास रखो।” “हार मानने से पहले, एक बार और प्रयास करने की सोचो।”समय सबसे बड़ा शिक्षक है।” – हर अनुभव कुछ सिखाता है। “बड़ा सोचो, बड़ा करो।” – सफलता विचार से शुरू होता है। “गलतियाँ वही करते हैं जो कुछ करने की कोशिश करते हैं।” – असफलता भी सीखें। “दूसरों के लिए वही करो जो तुम चाहते हो।” – यही सच्चा मानवतावादी है। सफलता के लिए सबसे अच्छी प्रेरणा स्पष्ट लक्ष्य, कड़ी मेहनत, आत्म-विश्वास और निरंतर प्रयास का मिश्रण है, जिसमें अपनी गलतियों से सीखना, नई चीजें सीखना और एक सकारात्मक मानसिकता बनाए रखना शामिल है; यह सब आपको अपने सपनों को हकीकत में बदलने की शक्ति देता है. कुछ लोग पैसे से प्रेरित होते हैं, तो कुछ नेक कामों से, लेकिन जो भी हो, उसे अपनी राह का हिस्सा बनाना ज़रूरी है, और सफलता अक्सर उन्हें मिलती है जो इसे पाने में व्यस्त रहते हैं।
हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रवक्ता
डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन, निरंतर सीखना, और धैर्य जैसे गुणों का विकास करना ज़रूरी है, साथ ही असफलता से सीखकर आगे बढ़ना और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहना महत्वपूर्ण है, जिससे आप अपने जीवन को संतुलित रखते हुए सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। आप क्या हासिल करना चाहते हैं और उसे पाने के लिए अपना एक लक्ष्य बनाएं, अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें और उसे पूरा करने के लिए ईमानदारी से काम करें। टालमटोल से बचें, ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें और लगातार प्रयास करें, हमेशा आशावादी रहें, अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें और नकारात्मकता से बचें।
रजक महासंघ/ अध्यक्ष सुमित्रा देवी फाउंडेशन के अध्यक्ष
राम मिलन कन्नौजिया ने कहा कि हर दिन कुछ नया सीखें और खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करें, असफलताओं से घबराएं नहीं, बल्कि उनसे सीखें और उन्हें सुधार के अवसर के रूप में देखें, अपनी दिनचर्या बनाएं और उसका पालन करें, समय का सदुपयोग करें, अपने मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखें; पर्याप्त नींद लें, अच्छा खाएं और व्यायाम करें, विनम्र रहें, दूसरों से सीखने के लिए तैयार रहें और प्रभावी ढंग से संवाद करना सीखें।
समारोह में विद्यार्थियों ने विधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिए। समारोह में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जनरल नॉलेज साइंस कम्पटीशन में सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, कन्हैया लाल यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, संतराम वरुण, इन्द्रदेव यादव, इंजीनियर जितेन्द्र कन्नौजिया, जयसिंह, सर्वजीत वरुण, इन्द्रदेव यादव, रमेश चन्द्र, जमालुद्दीन, इन्द्रेश कुमार कन्नौजिया, महिमा प्रताप वरुण, घनश्याम कनौजिया, जमालुद्दीन, गौहर अली खान, नितेश प्रियदर्शी, प्रबंध निदेशक प्रवेश कुमार वरुण सहित विद्यालय स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में प्रबंध निदेशक प्रवेश कुमार वरुण ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।




