शिक्षा

*विद्यालय में संदेश व डाबर  का कार्य प्रसंशा योग्य- जिलाधिकारी*

*परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत संदेश संस्था के द्वारा किया गया विद्यालय का किया कायाकल्प*

*वेलकम इंडिया हरेन्द्र शर्मा*

हापुड़ जनपद में डाबर इंडिया लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत  सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसाइटी (संदेश) द्वारा परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय मकनपुर में कराये गए कायाकल्प कार्यो का लोकार्पण मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदार व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने दीपप्रज्वलित व फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदार ने संस्था के द्वारा किए गए कार्यो को प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा विद्यालय के किये गये सभी कार्य प्रशंसा के योग्य है। संस्था को अन्य विद्यालयों को चिन्हित कर इस तरह के कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अन्य स्कूलों को चिन्हित कर सूची तैयार करने को कहा।मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने संस्था के द्वारा कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया तथा इस प्रकार के कार्यो की प्रसंशा करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य बच्चों को पढ़ाई में मन लगाकर पढ़ने के  लिए माहौल पैदा करते है तथा उनको अच्छा भविष्य कहने के लिए सुअवसर देते है।

डाबर के सीएसआर हैड व्यास आनन्द ने बताया कि डाबर द्वारा जनपद में सीएसआर के अंतर्गत बहुत सी परियोजनाओं को चलाया जा रहा है। महिलाओं व नवयुवतियों के लिए हुनर विकास व छात्रों के लिए कम्प्यूटर साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण कार्यो का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बोलते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि संदेश द्वारा पहले भी जनपद के अनेकों विद्यालयों में स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्य किये गए हैं इसी क्रम  में  कम्पोजिट विद्यालय मकनपुर में कायाकल्प करके सराहनीय सहयोग किया है। इसके लिए शिक्षा विभाग संस्था का धन्यवाद करता है।संस्था के कार्यों के बारे में बताते हुए संदेश की सचिव पूनम परिहार ने कहा   कि संस्था पिछले 30 वर्षों से विद्यालय में शिक्षा के सुधार के उद्देश्य से सहयोग कर रही है। संस्था द्वारा विद्यालय में छात्रों के लिए नये स्वच्छ शौचालय,दीवार लेखन, शौचालय का सौन्दर्यकरण,स्वच्छ पेयजल,फर्श का मरम्मत,टाइल्स,वृक्षारोपण,सरेज का सौंदर्यकरण,रसोई घर का सौन्दर्यकरण कराकर आदर्श विद्यालय के सभी मापदण्डों को पूरा करने का प्रयास किया गया है।विद्यालय की प्रधानाध्यापक भारती रावल ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने जो सराहनीय सहयोग किया है हम संस्था से  इसी तरह की भविष्य में सहयोग की उम्मीद करते है। इस अवसर पर डाबर के उपप्रबंधक सीएसआर संजय शाह,संदेश के सहायक प्रबन्धक राहुल सक्सेना, परियोजना समन्वयक संजीव भारद्वाज,सुमित राणा,वरिष्ठ लेखाकार मधुर जैन, अनुराग,अमन राणा व संदेश स्कूल की प्रधानाध्यापिका मंजुला विष्ट व प्रियंका शर्मा सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका सीमा  ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button