प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव का किया आयोजन।

बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर में जलागम विकास घटक – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव का आयोजन सूक्ष्म जलागम क्षेत्र मालागढ़ में भूमि संरक्षण इकाई/ परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी , कृषि विभाग बुलंदशहर के द्वारा कराया गया, जिसमें भूमि संरक्षण अधिकारी श्री धीरज कुमार के साथ उप कृषि निदेशक श्री बबलू कुमार एवं कृषि विभाग एवं भूमि संरक्षण अनुभाग के समस्त कार्मिको के द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख बुलंदशहर के प्रतिनिधि आदेश चौधरी,ब्लॉक प्रमुख रेनू चौधरी,विशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान/सूक्ष्म जलागम समिति अध्यक्ष श्री जगजीवन सैनी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और उपस्थित रहे। योजना के बारे में भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार के द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया सभी उपस्थित जन समुदाय को भूमि एवं जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया वाटर शेड यात्रा में प्राथमिक स्कूल के बच्चों एवं स्थानीय महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाल कर जन जागरण किया गया जलागम विकास समिति में विशिष्ट सहयोग देने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया विशिष्ट अतिथियों एवं मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट किए गए ।
एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का ब्लॉक प्रमुख के द्वारा लोकार्पण किया गया।
स्कूली बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम स्थानीय शिव मंदिर मालागढ़ में किया गया तथा अंत में भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार एवं उनके सहयोगियों के द्वारा नए प्रस्तावित कार्यों में शूट स्पिलवे के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया।




