शहर-राज्य

खराब पड़ी लाईटों को तुरंत ठीक कराएं: प्रदीप यादव-अपर नगरायुक्त ने जनसुनवाई में आयी सफाई सम्बंधी समस्याओं का तत्काल कराया निस्तारण

सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई के दौरान आयी सात समस्याओं में से सफाई सम्बंधी दो समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया। जबकि लाईट सम्बंधी तीन समस्याओं को तुरंत लाईट ठीक कराने को कहा गया। अन्य समस्याओं के लिए भी सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वार्ड 35 स्वतंत्र नगरी के संजीव गोयल ने स्वतंत्र नगरी में नालियों की सफाई तथा वार्ड 33 शक्ति पैट्रोल पम्प दिल्ली रोड के सामने साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव ने सम्बंधित सफाई निरीक्षक व सफाई मित्रों को भेजकर सफाई कराते हुए समस्याओं का निस्तारण करा दिया।
इसके अलावा वार्ड 58 सर्राफा बाजार के आशीष सैनी ने सर्राफा बाजार में वार्ड 55 चंद्रनगर के प्रदीप वर्मा ने चंद्रनगर में वार्ड 46 तोता चौक के संजीव गोयल ने न्यू राघवपुरम गेट के पास खराब लाईटों को ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जिस पर अपर नगरायुक्त ने अवर अभियंता प्रकाश को उक्त लाईटों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। वार्ड 18 लेवर कॉलोनी के संजीव कुमार ने शिव मंदिर के पास आवारा कुत्तों को पकड़वाने और वार्ड 16 नवीन नगर निवासी उमेश सचदेवा ने भी आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। जिस पर निगम के पशु चिकित्साधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में निगम के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button