यू वी कैन ब्रिंगिंग स्माइल्स फाउंडेशन ट्रस्ट ने 53 बच्चों को जूते प्रदान किए

वेलकम इंडिया
मोदीनगर।यू वी कैन ब्रिंगिंग स्माइल्स फाउंडेशन ट्रस्ट, मोदीनगर द्वारा संचालित ‘चरण पादुका अभियान’ के अंतर्गत 53 बच्चों को जूते प्रदान किए गए। संस्था के सह सचिव सचिन वधावन ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय, ग्राम धिन्धाला, जानी खुर्द, जिला मेरठ तक पहुंचा। संस्था द्वारा अभियान के अंतर्गत 53 बच्चों को जूते प्रदान किए गए, जिससे उनके स्कूल जाने का अनुभव और भी सुविधाजनक एवं सुरक्षित हो सके। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था द्वारा 4174 बच्चों को जूते उपलब्ध कराए जा चुके हैं—यह एक प्रेरणादायक उपलब्धि है जो समाज के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता दशार्ती है। इस प्रयास की सफलता में नीरज कौशिक का विशेष योगदान रहा। जिनके प्रयासों से यह विद्यालय इस अभियान का हिस्सा बन सका।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. केवल कृष्ण थम्मन, सुनीता शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, विशाल माहेश्वरी, मोहित अग्रवाल, मनीष कौशल, सचिन वधावन, गौरव राजपूत, आशुतोष शर्मा एवं चिराग का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की ओर से नीरज कौशिक, मनोज कुमार, राजकुमार शर्मा, शिवकुमार, संगीत कुमार ने इस पुनीत कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे बच्चों को अधिक सुविधा मिल सके। संस्था का उद्देश्य: संस्था का मुख्य लक्ष्य समाज के वंचित बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करना और उनके बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग करना है। ‘चरण पादुका अभियान’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बच्चे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की ओर बढ़ सकें।