ग़ाज़ियाबाद

योगी सरकार में यूपी बना ग्रोथ इंजन, किसानों और युवाओं के लिए बड़ा काम

वेलकम इंडिया

गाजियाबाद। भाजपा सरकार के आठ साल बेमिसाल उत्कर्ष अभियान के तहत मुरादनगर विधानसभा में विधायक अजीत पाल त्यागी ने शुक्रवार को आरडीसी, राजनगर में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे हो गए हैं और यह समय प्रदेश के लिए ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को उत्तर प्रदेश की सफलता का आधार बताया। विधायक ने कहा कि 8 साल पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था। किसान आत्महत्या कर रहे थे, युवा बेरोजगार थे, व्यापारियों में असुरक्षा थी और दंगों का माहौल था। लेकिन योगी सरकार में प्रदेश ने आर्थिक, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के मामले में नए आयाम छुए हैं। आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। विधायक त्यागी ने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कई अहम कदम उठाए हैं। किसानों के खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर किया गया। किसानों का कर्ज माफ किया गया। चीनी मिलों को बंद होने से बचाया गया और छह नई चीनी मिलें स्थापित की गईं। उन्होंने बताया कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के चलते बिना किसी सिफारिश व घूस के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। विधायक ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में न बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी। हर दूसरे- तीसरे दिन दंगे होते थे, लेकिन आज कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि इतना बड़ा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button