उड़ान टैलेंट सर्च पुरूस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न

वेलकम इंडिया
संतकबीरनगर। नेशल इण्टर कालेज मुड़डिहा बेग में सम्पन्न हुई उड़ान टैलेंट सर्च परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण समारोह कालेज प्रांगण में किया गया। इस परीक्षा में क्षेत्र के कई स्कूलों के करीब 640 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था।सपा नेता मोहम्मद अहमद ने कहा शिक्षा हर मनुष्य के लिए आवश्यक है।लेकिन, प्रतियोगिताओं के लिए अतिरिक्त अध्ययन की जरूरत पड़ती है। छात्र असफलता मिलने पर हताश न हों।बल्कि फिर से अपना लक्ष्य निर्धारित करें और सब कुछ भूलकर लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करें।एनआईसी प्रधानाचार्य मोजीबुल्लाह उन्होंने कहा कि पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए कोचिंग अब गैर-जरूरी हो गई है।क्योंकि इंटरनेट के विभिन्न माध्यमों के जरिए। बल्कि घर पर स्वाध्याय से भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। रट्टा मारकर परीक्षा तो पास की जा सकती है। परंतु प्रतियोगि प्रतियोगिताओं की तैयारी आंख-कान खुली रखकर करें। हमेशा सीखने की प्रवृति को ज्यादा से ज्यादा विकसित बनाने पर ध्यान दें। बतौर अतिथि अतीक अहमद नदवी ने कहा कि पहले कम लोगों का रूझान शिक्षा की ओर होता था तो प्रतिस्पर्धा कम थीं। अब अधिकतर लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसलिए प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। जो विद्यार्थी कड़ी मेहनत के साथ तैयारी करते हैं सफलता उन्हें ही मिलती है। आंख मूंदकर सिर्फ कोर्स की पढ़ाई न करें। अखबारों को रोजाना पढ़े। विद्यार्थियों में सूक्ष्म दृष्टिकोण का विकसित होना जरूरी है। जो भी बारीकी से अध्ययन करेगा, सफलता उसके कदमों में होगी।एजाज अहमद नदवी ने संबोधन में कहा कि सफलता कोई मंजिल नहीं है बल्कि रास्ता है। इसलिए क्षणिक सफलता पर मंत्रमुग्ध होने के बजाय सतत प्रयासरत रहें। सतत प्रयास के कारण ही धीमी गति से चलनेवाला कछुआ जीत गया और तेज गतिवाला खरगोश हार गया। मुख्यअतिथि विपिन जयसवाल कम्युनिकेशन एडमिनिस्ट्रेशन (लिटिल साइंटिस्ट)संतकबीरनगर ने कहा प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है।हर बच्चे में प्रतिभा होती है। आज का युग विज्ञान का है। विज्ञान ही हर तकनीक को बेहतर बना रहा है। जिससे देश दुनिया का विकास हो रहा है। श्री जयसवाल ने कहा कि वैज्ञानिक सोच,अभिरुचि,जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान है।इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक सोच विकसीत होती है। कार्यक्रम के अंत में परीक्षा के कोआर्डिनेटर मोहम्मद अहमद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कौसर खान ने किया।इस अवसर पर सह प्रबंधक एजाज मुनीर,प्रबंधक सुहेल अहमद,डायरेक्टर एहतेशामुलहक, प्रबंधक फैजान अहमद,प्रधानाचार्य जमाल अहमद,प्रधान अफजाल अहमद सेहुड़ा,प्रधान शफीक अहमद,अतीक अहमद नदवी, प्रबंधक वसी अहमद खान,प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य रिजवान अहमद,प्रधानाचार्य मेराज अहमद,फैयाज कुरैशी,प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह कलीम,बदरे आलम,मकसूद अहमद नदवी,सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।