ग़ाज़ियाबाद

20 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

वेलकम इंडिया

गाजियाबाद।नकली सोना दिखा कर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो शातिरों को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लाख नगद बरामद किए है। विजयनगर पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है जो सुनार को निशाना बना कर उन से लाखो की ठगी किया करते है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया 22 मार्च को सुनार मनोज कुमार वर्मा द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी कि उसके साथ 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। विजयनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू की, सर्विलेंस व मैन्युअल इनपुट के जरिए पुलिस को तीन लोगों के बारे में जानकारी मिली कि वह लोग सुनारों को नकली सोना देने का काम किया करए है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि यह सराफा बाजार में जाकर सुनारों का विश्वास जीतने के लिए पहले उनको असली सोना और चांदी कम दामों पर बेचा करते है। और बाद में उनको ज्यादा सोने का लालच देकर उनके साथ ठगी किया करते हैं। विजयनगर के ही लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक मनोज कुमार वर्मा के साथ भी उन लोगों ने ऐसा ही किया। उन्होंने लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक को 20 लाख रुपए का सोना 10 लाख रुपए में बेच दिया। सुनार ने उनको 10 लाख रुपए नगद भी दे दिए, जब सुनार ने उसकी जांच पड़ताल की तो पता लगा कि वह सोना नकली है इसके बाद उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो अभियुक्त के पास से सोना ,चांदी वे कुछ सोने और चांदी के बने सामान के साथ 6 लाख नगद भी बरामद किए हैं। इनका एक मुख्य आरोपी अभी भी फरार है जो सारी प्लानिंग को अंजाम दिया करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button