सुभासपा के पदाधिकारियों ने गृह मंत्री, राज्यपाल व सीएम के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वेलकम इण्डिया
सिद्धार्थनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर गृह मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर को सौंपा। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी के बाद जेड प्लस सुरक्षा प्रदान कराने की मांग की। बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनेवास राजभर ने दिए ज्ञापन में बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा. अरविंद राजभर को अपशब्द कहकर अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। जिससे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं जनपद के सभी पदाधिकारी व सभी कार्यकतार्ओं में बहुत गुस्सा एवं रोष है। संपूर्ण प्रदेश सुभासपा एवं जनपद सुभासपा के सभी पदाधिकारी व सभी कार्यकर्त्ता डाक्टर अरविंद राजभर की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं। इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव की सुरक्षा को जल्द से जल्द बढ़ाया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष केशव राजभर, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक अमजद खान, जिलाध्यक्ष रामनेवास राजभर, राम अजौई, अब्दुल सत्तार, रवि वर्मा, गुड्डू, संजय कुमार राजभर, बुधराम राजभर, जितेंद्र राजभर, गुलाब चन्द्र कनोजिया, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र राजभर, जगनरायण, जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार, राजेंद्र राजभर, रिंकू राजभर मौजूद रहे।