कांधला में धूमधाम के साथ निकाली गई शिव बारात शोभा यात्रा

वेलकम इंडिया
कांधला। नगर में महाशिवरात्रि पर विशाल शिव बरात धूमधाम के साथ निकाली गई। भव्य शोभायात्रा में बैंडबाजे और सुंदर आकर्षक झांकियां शामिल रही। कस्बे में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गुरुवार को कस्बे के पूर्वी यमुना नहर स्थित सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव एव दुर्गा मंदिर समिति तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर भगवान शिवबारात का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का दोपहर के समय पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिव बारात शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के भृमण के लिये निकली। शोभा यात्रा मंदिर परिसर प्रारम्भ होकर मोहल्ला गुजरान, रायजादगान, जामा मस्जिद, मेन बाजार, जैन स्थानक, जैन मंदिर, सहित मुख्यमार्गों से होती हुई मंदिर स्थल पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, माता दुर्गा, , राम, लक्ष्मण, हनुमान सहित दर्जनों सुंदरआकर्षक झाकियां शामिल रहीं। भगवान भोलेनाथ का मुख्य विमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में बैंड व डीजों पर भगवान शिव का गुणगान कर वतावरण शिवमय बना दिया। इस दौरान विपिन, सचिन गोयल, भीम, वरुण जैन, मयंक जैन, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, गुलशन खन्ना, अंकुर अग्रवाल, मोहनलाल चावला, शरद मित्तल, वरुण जैन दर्जनो लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।