शहर-राज्य

आत्मसम्मान व आत्मनिर्भरता जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अचूक अस्त्र : डॉ. संदीप सरावगी

वेलकम इंडिया

झांसी! दीनदयाल सभागार में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान सम्मारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं मैडल प्रदान कर उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष तथा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि जीवन में उन्हें प्रोत्साहित करने वाले बहुत सारे लोग मिलेंगे, लेकिन यदि उन्हें सच्चा प्रोत्साहन मिलेगा तो खुद की आत्म निर्भरता तथा आत्म सम्मान से। उन्होंने कहा कि यह बुंदेलखंड की जमीन है, जहां पर वीरांगनाओं तथा शूरवीरों ने जन्म लिया है। चुनौतियों से यहां के लोगों ने कभी हार नहीं मानी है और कुछ ऐसा ही यहां के विद्यार्थियों के साथ है। इस सबके बाद भी यदि किसी भी विद्यार्थी को किसी भी तरह की समस्या या परेशानी आती है, तो संघर्ष सेवा समिति उसके साथ कदम से कदम मिलाकर हमेशा खड़ी नजर आएगी। एस आर ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट एंड बसेरा वेलोसिटी कार्स, ब्लू वेल्स स्कूल द्वारा प्रेजेंटेड इस कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक एस आर ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सुरेंद्र राय, बसेरा वेलोसिटी कार्स के अध्यक्ष वीरेंद्र राय, विशाल राय, विकास राय, हेल्थ पार्टनर डॉ. निर्देश जैन बुंदेलखंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोचिंग पार्टनर मोशन कोचिंग सिद्धांत साहू डायरेक्टर, रिफ्रेशमेंट पार्टनर अजय अग्रवाल उर्फ लाला वंदना स्वीट्स एंड स्नैक्स, बेवरेज पार्टनर मृत्युंजय निराला फाउंडर मिंट वाटर तथा सहयोगी प्रतिष्ठान, आनंद प्रकाश यादव एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट आॅफ इंडिया, नई दिल्ली, डॉ. संदीप सरावगी, अध्यक्ष, संघर्ष सेवा समिति, मुकुल जोगलेकर, डायरेक्टर जोगलेकर कैटरिंग इवेंट आॅगेर्नाइजर्स आदि रहे। कार्यक्रम की शुरूआत पुलिस उप महानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी, नगर निगम के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, एसएसपी झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति, सीबीएसई कोआॅर्डिनेटर श्रीमती प्रीति खत्री आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। रिवॉल्यूशन डांस अकादमी द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा बच्चों से वातार्लाप कर उनके प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया। अतिथियों का अमर उजाला झांसी के संपादक अमरनाथ प्रसाद एवं एजीएम गजेंद्र कुमार ने स्वागत करते हुए सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button