कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के बयानपर बागेश्वर संघर्ष वाहिनी में रोष

वेलकम इंडिया
बागेश्वर। सदन में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद के अमार्यादित बयान पर बागेश्वर संघर्ष वाहिनी संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई है।पहाड़ के लोगों के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोलने पर कार्यकतार्ओं ने कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार का सांकेतिक शवयात्रा निकालकर अपनी नाराजगी जताई। यहां हुई सभा में बागेश्वर संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में नुमाईशखेत मैदान के पास से संगठन से जुड़े सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का पुतला बनाकर सांकेतिक शवयात्रा निकाली।और इस तरह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए विधानसभा सत्र में अपने बयान से सभी उत्तराखण्डवासियों के सम्मान को ठेस पँहुचाते हुए पहाड़ी लोगों का अपमान करने की कड़ी शब्दो मे आलोचना की और खुलकर अपना विरोध जताया। वही संगठन ने कहा कि सरकार सत्ता के नशे में है और नेता बेलगाम हो गए हैं। जिसे सहन नहीं किया जाएगा।कहा कि संगठन द्वारा अब जनहित से जुड़े मुद्दों भृस्टाचारियो पर नकेल कसने के लिए लगातार जनहित के मुद्दे पर आंदोलन का विगुल बजाया जाएगा। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को नुमाईशखेत मैदान पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया और विरोध में विवादित बयान देने वाले कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का सांकेतिक पुतला बनाकर शवयात्रा निकाली यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नेता बेलगाम हो गए हैं। वह आए दिन अनर्गल बयानबाजी करने के साथ सत्ता की हनक भी लोगों को दिखा रहे हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सारी मयार्दा तार- तार कर दी है। उन्होंने जो बयान दिया है उससे पूरा प्रदेश आहत हैं। उनके बयान पहाड़ विरोधी है। मंत्री यह भूल गए हैं कि उन्हें जो सत्ता मिली है वह पहाड़ के लोगों की कुबार्नी से ही मिली है। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री अग्रवाल की सांकेतिक शवयात्रा निकाली,और उनकी शदबुद्धि की कामना की। इस मौके पर संगठन के संरक्षक एड मनोज जोशी,प्रकाश पांडे,नवनीत बिष्ट, सुनील पांडे, दिव्यांशु कुमार, नागेंद्र मनराल, विनोद थापा, प्रकाश बाछमी, मनोज अधिकारी आदि मौजूद थे।