ग़ाज़ियाबाद

आरकेजीआईटी के विद्यार्थियों को मिला 21 हजार का नगद इनाम

वेलकम इंडिया

गाजियाबाद ( अनिल वशिष्ठ )। एकेटीयू द्वारा आइडिया कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन किया गया । जिसका फाइनल 9 – 10 जून, 2025 को एकेटीयू कैंपस, लखनऊ में 24 घंटे के ग्रैंड फिनाले हैकाथॉन ह्लनवोन्मेष आइडिया चैलेंज 2025ह्व के साथ संपन्न हुआ । इस आयोजन में उत्तर प्रदेश की 280 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। पहले राउंड में शीर्ष 100 आइडिया का चयन करने के बाद 50 टीमों को फाइनल के लिए चुना गया। इसके बाद आरकेजीआईटी की टीम “साइबर कॉन्करर” को पूरे राज्य में शीर्ष 6 फाइनलिस्टों में चुना गया। इस टीम में आरकेजीआईटी के दो विद्यार्थी कृष्णव तलुकदर एवं करन सिंह नेगी ने मिलकर बधिर और मूक लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए एआई आधारित रियल टाइम इंडियन लैंग्वेज ट्रांसलेटर ह्लइशाराह्वको विकसित किया। आरकेजीआईटी के डीन ईआईआई डॉ पुनीत चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस टीम में आरकेजीआईटी के सी एस ई – डेटा साइंस द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी कृष्णव तलुकदर एवं करन सिंह नेगी को उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सिंह पटेल एवं एकेटीयू के कुलपति प्रो. जय प्रकाश पांडेय द्वारा 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। उपरोक्त उपलब्धि के लिए संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ डी के चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी. सी. शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. आर. के. यादव ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button