ग़ाज़ियाबाद

शहर विधायक व भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शहर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

वेलकम इंडिया

गाजियाबाद। शहर विधायक व भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस शहर में धूमधाम से मनाया गया। वे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। विधायक संजीव शर्मा ने आहवान किया कि देश के शहीदों को कभी ना भूलें और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज व देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें। भाजपा के नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण कर विधायक संजीव शर्मा व भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि आज के दिन ही वर्ष 1950 में भारत का अपना संविधान लागू हुआ था। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर संविधान के प्रत्येक अनुच्छेद को एक माला के रूप में इस प्रकार पिरोया कि आज हमारा संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान माना जाता है। हम सभी को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम देश की एकता अखंडता व भाईचारे को मजबूत करते हुए अपने देश को विश्व गुरू बनाएंगे। विधायक संजीव शर्मा ने आज विभिन्न कार्यक्रमों गगन एन्क्लेव मे ध्वजारोहण,जिला एमएमजी चिकित्सालय मे मरीजों को फल वितरित, और लोगो को सम्बोधित किया..विनीत त्यागी के पटेल नगर सेकंड निवास,वाल्मीकि कुंज पटेल नगर सेकंड, स्मार्ट हॉस्पिटल आर्य नगर में ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। कन्या वेदिक इंटर कॉलेज में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक संजीव शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्राओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी एवं छात्रों को पुरस्कार वितरण किया,साथ ही कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। अत: शिक्षक व अभिभावक उनको इस प्रकार तराशें कि ये बच्चे बडे होकर अपने समाज व देश को विकास के शिखर तक ले जा सकें। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिनकी उन्होंने सराहना की। प्रताप विहार में गजे ठाकुर द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा मैं पहुंच कर देश के महापुरुषों को नमन किया व प्रताप विहार समाज कल्याण संस्था व प्रमिला चौधरी द्वारा आयोजित समारोह में विधायक व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को सम्मानित किया गया। आशु शर्मा द्वारा कुमाऊं रामलीला मैदान सेक्टर 11 प्रताप विहार में उन्होंने ध्वजारोहण किया। पार्षद पूनम सिंह द्वारा वार्ड 15 में आयोंजित समारोह में उन्होंने वार्ड के सभी सम्मानित लोगो का आभार व्यक्त किया। समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button