शहर-राज्य

193 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार*

मिर्जामुराद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरपुर व हरसोस बार्डर पर के पास से मंगलवार की रात एक युवक को नाजायज 193 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिखा पढ़ी के बाद बुधवार को जेल भेज दिया।

मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल हरपुर अंडर पास के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे उसी समय मुखबिर की सूचना पर हरपुर व हरसोस बार्डर पर रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखू गांव निवासी उदयभान को गिरफ्तार करते हुए लाल कलर के झोले से पुड़िया बनाकर रखा हुआ 193 ग्राम गांजा बरामद कर लिया।पुलिस ने बुधवार को पकड़े गए युवक के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक को लिखा पढ़ी के बाद जेल भेज दी।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी के साथ एसआई अविनाश कुमार सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव, रामाश्रय सरोज रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button