ग़ाज़ियाबाद

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर चला पुलिस का हंटर, एक रात में 761 लोग पहुंचे हवालात

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोन- शहर, देहात और ट्रांस हिंडन में चलाए गए 3 घंटे के विशेष अभियान में रिकॉर्ड 761 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शहर जोन में सबसे ज्यादा 331 लोगों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी राजेश कुमार के अनुसार, कोतवाली नगर से 62, विजयनगर से 55, सिहानी गेट से 30, नंदग्राम से 74, कवि नगर से 53 और मधुबन बापूधाम से 57 लोगों को पकड़ा गया। वहीं ट्रांस हिंडन जोन में डीसीपी निमिष पाटिल के नेतृत्व में 148 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें इंदिरापुरम से 27, कौशांबी से 18, खोड़ा से 25, साहिबाबाद से 19, लिंक रोड से 16, शालीमार गार्डन से 8 और टीला मोड़ से 35 लोग शामिल हैं। पिछले एक महीने से चल रहे इस अभियान में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को थाने लाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उनका 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। अभियान में सभी एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, सड़कों पर खुलेआम शराब पीने से आम नागरिकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया इसी तरीके से इस 3 घंटे के अभियान में देहात जोन में पुलिस ने 282 लोगों को पकड़ा। जिसमें से थाना लोनी में 47 ट्रोनिका सिटी में 20 अंकुर विहार में 06 लोनी बॉर्डर में 33 मसूरी में 21 मुरादनगर में 31 मोदीनगर में 37 निवाड़ी में 22 भोजपुर में 15 वेव सिटी में 15 क्रॉसिंग रिपब्लिक में 35 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button